अंबाला: जेल की रसोई में खाना बनाते वक्त फटा कुकर, झुलसे 3 कैदी, 2 की हालत गंभीर

punjabkesari.in Saturday, Apr 16, 2022 - 12:54 PM (IST)

अम्बाला शहर : बीती वीरवार की रात को शहर स्थित सेंट्रल जेल की रसोई में खाना बनाते समय अचानक से कुकर फट गया। रसोई में मौजूद खाना बनाने वाले 3 कैदी झुलस गए जिन्हें तुरंत जिला नागरिक अस्पताल में लाया गया। 1 कैदी को प्राथमिक उपचार के बाद वापस जेल में भेज दिया गया जबकि 2 अन्य को शुक्रवार सुबह चंडीगढ़ के सैक्टर-32 में रैफर कर दिया गया। 

जानकारी के मुताबिक जेल में बीती वीरवार की रात को रसोई में कुलदीप, सीता राम व 1 अन्य कैदी खाना बना रहे थे। गैस पर कुकर में दाल बनाई जा रही थी। इसी दौरान 1 कैदी ने कुकर की गैस निकले बिना उसे खोलने का प्रयास किया और  देखते ही देखते कुकर फट गया। वहां मौजूद यह तीनों कैदी इसमें झुलस गए और उनके हाथ, पैर, छाती व पेट जल गए। इनमें से 1 की हालत अधिक गंभीर नहीं होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद जेल भेज दिया गया। 

वहीं 2 अन्य कैदियों का 20 प्रतिशत से अधिक शरीर झुलसने के कारण उन्हें चंडीगढ़ सैक्टर-32 में रैफर किया गया। जिला सुपरिटेंडेंट लखबीर सिंह बराड़ ने बताया कि 1 कैदी ने कुकर की गैस निकले बिना उसे बीच में ही खोलने का प्रयास किया और इसी दौरान वह इसमें झुलस गए। 2 कैदियों को भविष्य में त्वचा संबंधित कोई दिक्कत न हो, इसलिए उन्हें बेहतर इलाज के लिए चंडीगढ़ रैफर किया गया है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static