कोरोना : 24 घंटे में सामने आए 30 नए मामले, 21 मरीज हुए ठीक

12/7/2020 1:45:24 PM

पलवल (ब्यूरो) : पलवल में कोरोना का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को 30 नए मामले सामने आए तथा संक्रमितों का आंकड़ा 4135 पर पहुंच गया। लेकिन राहत की बात यह रही कि 21 मरीज भी कोरोना को मात देकर अपने-2 घर चले गए तथा ठीक होने वालों का आंकड़ा भी बढ़ कर 3987 तक पहुंच गया। अब एक्टिव मामले 125 हो गए है।

सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप ने बताया  कि कोविड-19 के मद्देनजर अब तक जिले में एक लाख एक हजार 144 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 78 हजार 843 लोगों ने अपनी सर्विलांस की अवधि पूर्ण कर ली है तथा शेष 22 हजार 301 लोग सर्विलांस पर है। सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में कोविड-19 के पॉजिटिव लोगों के सपंर्क में आए 33 हजार 536 लोगों की पहचान की जी चूकी है। अब तक 14 हजार 78 लोगों को मनोवैज्ञानिक सेवाएं देकर कोरोना के प्रति उनके भय को कम किया गया है। 

सर्विलांस पर लिए गए कुल मामलों में 15 हजार 452 लोगों की पहचान आरोग्य सेतु एप के माध्यम से की गई। इस समय जिले के 25 व्यक्ति विभिन्न अस्पतालों में दाखिल है। अब तक एक लाख एक हजार 686 लोगों के कोरोना के टेस्ट के सैंपल विभिन्न लैब में भेजे जा चुके है, जिनमें से 94 हजार 771 मामलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा 4 हजार 135 मामले पॉजिटिव मिले है और 2780 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। जिले से संबंधित मामलों में अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है तथा 3 हजार 987 कोविड-19 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके है।       


 

Manisha rana