करनाल में बढ़ रहे कोरोना के मामले, हर 4 मिनट 12 सेकेंड में एक मरीज पॉजिटिव

1/12/2022 8:27:29 PM

करनाल (केसी आर्या): करनाल में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को सुबह की पहली सूची में 304 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। अब स्थिति यह हो चुकी है कि हर 4 मिनट 12 सेकेंड में एक मरीज पॉजिटिव आने लगा है। यानी 2 घंटे में 29 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं। जिलावासी अब भी गंभीर नहीं हुए तो स्थिति बेकाबू हो जाएगी। इसका नुकसान आने वाले दिनों में देखा जा सकता है।

पिछले 11 दिनों में 1311 कोरोना के संक्रमित मरीज मिल चुके हैं, पिछले 24 घंटे में 2548 सैंपल लिए गए। सुबह की पहली सूची में 304 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिले में अब तक 41 हजार 413 पॉजिटिव केस मिले, जिनमें से 39 हजार 636 मरीज ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को 44 मरीज ठीक हुए। अब तक 556 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 1525 केस एक्टिव हैं।

सिविल सर्जन डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि तेजी से केस बढ़ रहे हैं। पहली सूची में 304 केस आए हैं। एक्टिव केस 1221 शाम तक थे। दोबारा से अपील करना चाहूंगा कि इस खतरे को गंभीरता से लें, मास्क पहनकर रखें, दोनों डोज लें। जिले में 15 कंटेनमेंट जोन बनाए गए थे। केस ज्यादा हो गए हैं। अब कंटेनमेंट जोन का महत्व नहीं है।

मौजूदा स्थिति ये कह रही है कि घर पर रहें। बिना काम से बाहर नहीं निकलें। तेजी से बढ़े केसों को देखते हुए ओमिक्रॉन वेरिएंट है। इलाज भी ओमिक्रान को ध्यान में रखकर कर रहे हैं। विदेश से आने वालों को 7 दिनों तक क्वारंटाइन किया जा रहा है।


(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Writer

Shivam