फिर बढऩे लगे कोरोना के मामले, 54 मरीज मिले पॉजिटिव, 68 हुए ठीक

7/22/2022 2:36:51 PM

फरीदाबाद (ब्यूरो) : जिले में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढऩे लगे हैं, वीरवार को कोरोना वायरस के 54 मामले पॉजिटिव आए हैं। जबकि 68 लोग स्वस्थ भी हुए। जिला में कोरोना का रिकवरी रेट भी 99.21 प्रतिशत पर पहुंच गया है। डिप्टी सीएमओ डॉ रामभगत ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव के 8 केस अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि होम आइसोलेशन पर जिला में 300 लोगों को रखा गया है तथा एक्टिव केसों की संख्या 308 है।

जिला में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिला में आज 1560 लोगों के टेस्ट किए गए। जबकि जिला फरीदाबाद में 1697641 लोगों द्वारा अब तक टेस्ट करवाया गया। इनमें से 132697 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए व 1562918 लोग नेगेटिव मिले। अब तक जिला में 1753 लोगों के रिजल्ट आने बाकी हैं। जिला में सैंपल पॉजिटिविटी रेट 7.82 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 99.21 प्रतिशत है। 

जिले में एक्टिव केस रेट 0.23 प्रतिशत है। कोरोना के जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार फरीदाबाद जिला में 1784301 लोगों को अब तक सर्विलांस पर रखा गया है। जिन्होंने 28 दिनों का सर्विलांस पूरा कर लिया है उनकी संख्या 1781320 हो गई है।

Content Writer

Manisha rana