हरियाणा में कोरोना अपने रफ्तार में बरकरार: आज तीन की मौत, 5746 नए मामले, ओमिक्रॉन के 26 केस

1/11/2022 9:28:46 PM

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा में कोरोना अपनी रफ्तार पर बरकरार है। आज प्रदेश में 3 कोरोना मरीजों की मौत हुई है, जो अंबाला, सिरसा और यमुनानगर से हैं। वहीं कोरोना के 5746 व ओमिक्रॉन के 26 नए मामले सामने आए हैं। आज प्रदेश भर में 51557 सैंपल लिए गए हैं।

हर रोज की तरह गुरुग्राम व फरीदाबाद जिले आज भी नए मामलों के आंकड़ें में आगे हैं। इसके अलावा करनाल, सोनीपत, अंबाला, पंचकूला, पानीपत व झज्जर में कोरोना रफ्तार पकड़ रहा है। हालांकि आज कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में पिछले दिन से कमी आई है। आज 1407 मरीज ठीक हुए हैं। 

हरियाणा में कोरोना के कुल 26813 सक्रिय मामले हैं। रिकवरी रेट 95.42 प्रतिश है। पॉजिटिविटी रेट 13.89 प्रतिशत है। दो दिनों में बूस्टर डोज लेने वालों की संख्या 23069 पहुंच गई है। वहीं पहले व दूसरे डोज को मिलाकर अब तक कुल 37287127 टीके लगाए जा चुके हैं।

देखिए जिलेनुसार रिपोर्ट-

Content Writer

Shivam