राहत: हरियाणा में कोरोना की रफ्तार हुई कम, नए केसों के साथ मौतों में गिरावट जारी, देखें रिपोर्ट

5/16/2021 9:27:03 PM

पंचकूला (उमंग): हरियाणा में अब कोरोना की रफ्तार कम होने लगी है। रोजाना नए केसों के साथ मौतों की संख्या में गिरावट आ रही है। रविवार को कोरोना के जहां 9115 नए केस मिले तो वहीं 139 मौते हैं, जोकि बीते कल की तुलना में कम हैं। बीते कल कोरोना के 9676 नए केस और 144 मौतें हुई थी। कम होती कोरोना की रफ्तार से सरकार ने भी थोड़ी राहत की सांस ली है। 

प्रदेश में कम होते नए केसों और ठीक होने वालों की बढ़ती संख्या से रिकवरी रेट में उछाल आया है। रिकवरी रेट बढ़कक 86.07 हो गई। राज्य में एक्टिव केस भी कम हो गए है। हेल्थ विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में 90066 एक्टिव रह गए हैं, जोकि कुछ दिन पहले 1 लाख से ऊपर थे।

Content Writer

vinod kumar