करनाल जिले में कोरोना का कहर जारी, सामने आए 12 पॉजिटिव केस

7/10/2020 1:57:51 PM

करनाल (केसी आर्या) : हरियाणा में कोरोना का कहर जारी है। नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जहां आज करनाल जिले में कोरोना के 12 पॉजिटिव केस सामने आए है। पॉजिटिव केसों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। आज के 12 कोरोना पॉजिटिव केसों की बात करे तो, जिनमें 3 पॉजिटिव केस कर्ण विहार से है। 1 पॉजिटिव केस असंध हल्के के पाढ़ा गांव से है व 1 पावर हॉउस कॉलोनी से है। अन्य पॉजिटिव केस भी जिले के अलग-अलग एरिया से जुड़े हुए है।

करनाल जिले की बात करें तो जहां पहले ट्रेवल हिस्ट्री के मामलों ने लगातार जिले में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़ाई थी। वही अनलॉक-2 में भी लोगों की लापरवाही से आए दिन  पॉजिटिव केसों की संख्या में इजाफा हो रहा है। हांलाकि शहर वासियों के लिए एक राहत भरी खबर ये है कि जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का रिकॉवरी रेट काफी अच्छा है। लेकिन इस बात को भी नाकारा नहीं जा सकता जिस तरह कोरोना पॉजिटिव केसों में इजाफा हो रहा है।

बता दें कि जिले में अब तक कुल पॉजिटिव मामले 494 हो चुके है। वहीं एक्टिव केसों की संख्या की बात करें तो 197 केस एक्टिव है। 289 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके है। जबकि 8 लोगों की कोरोना से मृत्यु हो चुकी है।

Edited By

Manisha rana