कोरोना का कहर जारी, महिला सहित दो लोगों की मौत

10/5/2020 4:37:40 PM

करनाल (केसी आर्या) : हरियाणा में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां करनाल में आज कोरोना से एक महिला सहित दो की लोगों की मौत हो गई। जिनमें नेवल गांव की रहने वाली 38 वर्षीय महिला तथा एक घरौंडा के 63 वर्षीय व्यक्ति ने कल्पना मेडिकल में इलाज के दौरान दम तोड़ा है। सीएमओ ने दी जानकारी में बताया कि दोनों कोरोना पॉजिटिव आने के बाद भर्ती किए गए थे जिनकी आज सुबह मौत हो गई। 


 

Manisha rana