हरियाणा में कोरोना स्टेटस:  आज 12885 नए पॉजिटिव मिले, 145 हुई मौतें, देखें रिपोर्ट

5/3/2021 10:11:03 PM

चंडीगढ़ (उमंग): हरियाणा में विश्वव्यापी महामारी कोविड-19 के आज 12885 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं, प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव के अब तक कुल 527773 मामले आ चुके हैं। वहीं 140 मौतें भी रिकॉर्ड में दर्ज की गई हैं, जिनके जुड़ाव से अब तक कुल 4626 मौतें प्रदेश में हुई हैं।  

आज हिसार जिले में सबसे ज्यादा 17 मौतें हुई हैं, इनके बाद रोहतक में 16, फतेहाबाद में 15, करनाल और महेन्द्रगढ़ में 11 व अंबाला में 10 मौतें हुई हैं, बाकि मृतकों की संख्या अन्य जिलों से है। 

वहीं ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए गए मरीजों की संख्या 13293 रही, जिसके बाद ठीक होने वालों की संख्या 418425 पहुंच गई है। इसके अलावा 1425 मरीजों की हालत अब भी नाजुक है, जिसमें 216 मरीज वेंटीलेटर पर हैं व 1209 ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखे गए हैं। 

देखें रिपोर्ट-


Content Writer

Shivam