हरियाणा में कोरोना स्टेटस:  आज 14667 नए पॉजिटिव मिले, 158 हुई मौतें, देखें रिपोर्ट

5/8/2021 9:06:21 PM

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा में विश्वव्यापी महामारी कोविड-19 के आज 14667 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं, प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव के अब तक कुल 602349 मामले आ चुके हैं। वहीं 158 मौतें भी रिकॉर्ड में दर्ज की गई हैं, जिनके जुड़ाव से अब तक कुल 5454 मौतें प्रदेश में हुई हैं।  

वहीं ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए गए मरीजों की संख्या 14366 रही, जिसके बाद ठीक होने वालों की संख्या 480786 पहुंच गई है। इसके अलावा 1490 मरीजों की हालत अब भी नाजुक है, जिसमें 267 मरीज वेंटीलेटर पर हैं व 1223 ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखे गए हैं। 

देखें रिपोर्ट-

Content Writer

Shivam