कोरोना अपडेट : हरियाणा में सामने आए 362 नए केस, 9 लोगों की गई जान

12/28/2020 10:37:55 AM

चंडीगढ़ : हरियाणा में रविवार को 29978 सैंपल लिए गए, जिसमें से 362 नए केस सामने आए जबकि 9 लोगों की मौत हुई। पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 260907 तक पहुंच गया है। जबकि 253765 लोगों को अब तक डिस्चार्ज किया जा चुका है और रिकवरी रेट बढ़कर 97.26 फीसदी हो गया है। रविवार को 620 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। वहीं, अब तक कुल 2874 मौतें हो चुकी है। रविवार को फरीदाबाद में 1, हिसार में 2, अम्बाला में 1, कुरुक्षेत्र में 1, यमुनानगर में 2, झज्जर में 1 और चरखी दादरी में 1 संक्रमित ने दम तोड़ा।

हैल्थ बुलेटिन के तहत अब तक निगरानी और पॉजिटिव लोगों के संपर्क में 406627 लोग हो चुके हैं। जबकि 273385 लोग निगरानी में हैं। वहीं, 4444824 लोगों के सैंपल भेजे गए हैं, जिनमें से 4177389 नैगेटिव पाए गए है। अभी 6528 की रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं, 133242 लोगों का क्वारंटाइन पीरियड खत्म हो चुका है।

 

Manisha rana