Corona : रिकवरी के चलते जिले में घट रही कोरोना पॉजिटिव की संख्या

12/14/2020 4:06:40 PM

यमुनानगर : कोरोना का ग्राफ अब लगातार कम होता जा रहा है जिसके चलते अब रिकवरी रेट अब 95 प्रतिशत तक पहुंच गया है। जिससे पता चलता है कि रिकवरी रेट आए दिन बढ़ रहा है। रविवार को मृतकों का आंकड़ा 96 हो गया। पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार घटती दिखाई दे रही है। रविवार को 12 पॉजिटिव मरीज पाए गए तथा 24 मरीजों ने रिकवरी की और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अभी तक मृतकों की संख्या भी 96 तक पहुंच चुकी है। यदि जिले में कुल मरीजों की बात की जाए तो अभी तक 6064 कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके है जिनमें से 54 मरीज अन्य राज्यों व जिलों से 98 मरीजों का इलाज उनके घर पर चल रहा है। जिस पर स्वास्थ्य विभाग ऑनलाइन माध्यम से नजर बनाए हुए है।

इस समय कुल जिले में 179 एक्टिव मरीज है। यदि रिकवरी की बात की जाए तो अभी तक 5762 मरीज रिकवर हो चुके है। रिकवरी का आंकड़ा 95 प्रतिशत पहुंत गया है। जिला प्रशासन द्वारा पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट को देखते हुए 3107 कंटेनमेंट जोन बनाए गए जिनमें से 2865 को मुक्त कर दिया गया है तथा 242 को एक्टिव रखा गया है तथा 242 को एक्टिव रखा गया है। अभी तक कुल 1 लाख 49 हजार 623 सैंपल लिए गए है जिनमें से 1 लाख 40 हजार 427 की रिपोर्ट नैगेटिव पाई गई है तथा विभाग को 3646 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। 

Manisha rana