कुरुक्षेत्र में कोरोना का कहर जारी, लाडवा में 2 और शाहबाद में 1 पॉजिटिव केस मिला

5/26/2020 3:58:38 PM

कुरुक्षेत्र(रणदीप): कुरुक्षेत्र के लाडवा में 2 और शाहबाद में 1 महिला कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला की ट्रेवेल हिस्ट्री के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम लाडवा के एस.डी.एम व सिविल सर्जन एस.एस मेहला के साथ मौके पर पहुंचे। विभाग ने कोविड नियमावली के तहत इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया है। 

सिविल सर्जन डॉ एसएस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कुरुक्षेत्र के लाडवा में 2 और शाहबाद में 1 महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है जिसके उपरांत अब पीड़ित महिला के साथ साथ दोनो लोगों को आगे इलाज के लिए एम एम कॉलेज मुलाना भिजवाया जा रहा। सिविल सर्जन ने ये भी जानकारी दी कि अब तक जिले में कोरोना पॉजिटिव 20 एक्टिव केस हो गए है। 

Isha