हरियाणा में कोरोना 311/225: मुंबई से लौटा व्यक्ति, सब्जी विक्रेता और एक महिला कोरोना संक्रमित मिली

4/30/2020 12:43:02 AM

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा में आज बुधवार शाम तक कोरोना वायरस का आंकड़ा 311 पर जा पहुंचा है। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोजाना जारी होने वाले मेडिकल बुलेटिन में बुधवार शाम तक दिन भर में 3 नए मामले के साथ कुल गिनती 311 बताई गई, जो नूंह, सोनीपत व झज्जर जिले के बताए गए हैं। एक मरीज ठीक हुआ है जो फरीदाबाद का है, जिसके बाद यह संख्या 225 हो गई है। वहीं इसके बाद राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 83 है।

हालांंकि स्थानीय सूचनाओं के मुताबिक हरियाणा में बुधवार को कुल छ: नए मामले सामने आएं हैं, नूंह, झज्जर व सोनीपत के अलावा गुुरुग्राम में तीन नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें स्थानीय सिविल अस्पताल की दो नर्सें हैं। वहीं, सोनीपत के खुबडू गांव में एक महिला फिर पॉजिटिव आई है। झज्जर में अजादपुर सब्जी मंडी से सब्जी लाने वाला संक्रमित मिला है। नूंह में मुंबई से लौटा व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। 

हरियाणा में 311 पहुंचा आंकड़ा
राज्य में सबसे ज्यादा 58 मरीज नूंह के हैं। गुडग़ांव में 51, फरीदाबाद में 46, पलवल में 34, पंचकूला में 18, सोनीपत में 25, अम्बाला में 14, पानीपत में 13, झज्जर में 6, करनाल में 6, रोहतक, हिसार और सिरसा में 4-4, यमुनानगर और भिवानी में 3-3, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र में 2-2 और चरखी दादरी, फतेहाबाद में एक-एक पॉजिटिव मरीज मिला। इसके अलावा, मेदांता अस्पताल गुडग़ांव में 14 इटली के नागरिकों को भी भर्ती करवाया गया था, जिन्हें हरियाणा ने अपनी सूची में जोड़ा गया है। उनके समेत कुल संक्रमित का आंकड़ा 311 है। 

अब तक 225 मरीज हुए ठीक
प्रदेश में अब कुल 224 मरीज ठीक हो गए हैं। नूंह  में 46, फरीदाबाद में 41, गुरुग्राम में 36, पलवल 32, पंचकूला में 13, अम्बाला में 10, करनाल और पानीपत में 5-5, सिरसा और सोनीपत में 4-4, यमुनानगर में 3, हिसार, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र और भिवानी में 2-2, चरखी दादरी, फतेहाबाद 1-1 मरीज ठीक होने पर घर भेजा गया। 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए हैं, उनके समेत कुल आंकड़ा 224 हो जाता है।

हरियाणा में अभी तक 133 जमाती मिले संक्रमित
प्रदेश में अब तक 133 जमाती संक्रमित मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा नूंह जिले से हैं। यहां कुल 42 जमाती संक्रमित पाए गए। इसके अलावा, पलवल 31, फरीदाबाद 23, गुरुग्राम 15, अम्बाला 5, पंचकूला 7, यमुनागर 3, भिवानी 2, कैथल, जींद, चरखी दादरी, फतेहाबाद और सोनीपत में एक-एक मरीज संक्रमित मिला। यह सभी मरकज से लौटे थे। जिन्हें अलग-अलग मस्जिदों और गांवों से पकड़ा गया था।

Shivam