हरियाणा में कोरोना- 675/290: अब कोई जिला बाकी न रहा, हर जिले में फैला संक्रमण

5/9/2020 9:28:26 PM

चंडीगढ़ (धरणी):  हरियाणा में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा, दिन प्रतिदिन बड़ी संख्या में नए मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार को भी प्रदेश में 28 नए मामले आए, जिसमें गुरुग्राम में सबसे ज्यादा 16 पॉजिटिव मिले, इसके बाद सोनीपत व रेवाड़ी में 3, पंचकूला व महेन्द्रगढ़ में 2-2 और पानीपत व सिरसा में 1-1 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। आज ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 11 रही, जिनमें से 10 झज्जर व एक फरीदाबाद का मरीज है। वहीं अबतक राज्य में कुल 9 की मौतें हो चुकी हैं।

पानीपत व गुरुग्राम में कोरोना का आतंक
राज्य के गुरुग्राम जिले में कोरोना का कहर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। यहां कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल 142 पहुंच चुकी है, जिनमें 51 रिकवर हो चुके हैं। वहीं पानीपत में अबतक कोरोना से तीसरी मौत चुकी है। बीते दिन ही 2 मरीजों की मौत हुई है।  वहीं पानीपत में 36 मामले सामने आ चुके हैं।

कैथल व सिरसा में 1-1 मामले: शनिवार के दिन सिरसा में एक-एक पॉजिटिव मिले हैं। सिरसा में पॉजिटिव मिला युवक टायल लगाने का कार्य करता था। वहीं कैथल में गुडग़ांव की एक कंपनी में काम करने वाला युवक पॉजिटिव पाया गया है।

रेवाड़ी में पहली बार मिले कोरोना के मरीज: कोविड-19 की मार से अबतक बचे हुए रेवाड़ी में भी एक साथ तीन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शहर के सेक्टर चार में रहने वाली मां-बेटी सहित उनकी पड़ोसन कोरोना पॉजिटिव मिली है। रिपोर्ट आने के बाद सेक्टर चार को पूरी तरह से सील करके कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। 

हरियाणा में अबतक 675 मरीज
अब कोरोना वायरस हरियाणा के सभी जिलों तक पहुंच गया है। राज्य में संक्रमित मरीजों का संख्या 675 हो गई है। सबसे ज्यादा मरीज गुरुग्राम में 142 मामले रिपोर्ट किए गए हैं। सोनीपत में 89, फरीदाबाद में 88, झज्जर में 74, नूंह में 59, अम्बाला में 41, पलवल- पानीपत में 36-36, पंचकूला में 20, जींद में 17, करनाल में 14, यमुनानगर में 8, सिरसा व फतेहाबाद में 7-7, महेन्द्रगढ़, हिसार, रोहतक में 4-4, रेवाड़ी व भिवानी में 3-3, कैथल, कुरुक्षेत्र व महेन्द्रगढ़ में 2-2 मामले हैं। इसके अलावा चरखी दादरी में मात्र एक मामला ही सामने आया है। 14 इटालियन नागरिकों को लेकर कुल संख्या 647 होती है।

कुल 290 मरीज हुए ठीक
प्रदेश में अब कुल 279 मरीज ठीक हो गए हैं। फरीदाबाद 55, नूंह  में 57, गुरुग्राम में 51,  पलवल 32, अम्बाला में 11, पंचकूला में 17, झज्जर में 10, सोनीपत में 9, पानीपत में 6,  करनाल में 5, सिरसा 4, यमुनानगर, भिवानी व हिसार में 3-3, रोहतक, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र में 2-2, चरखी दादरी, फतेहाबाद 1-1 मरीज ठीक होने पर घर भेजा गया है। 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए हैं, उनके समेत कुल आंकड़ा 290 हो जाता है। 

कुल 9 मरीजों की मौत: हरियाणा में कोरोना वायरस से अबतक 9 मौतें हो चुकी हैं, जिनमें पानीपत में 3, फरीदाबाद, अंबाला से 2-2 और रोहतक व करनाल से 1-1 मौत हुई है।

Shivam