हरियाणा- 783/351: कोरोना के कहर से आज कुछ राहत, 3 जिलों में मिले 1-1 पॉजिटिव

5/13/2020 2:27:07 PM

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा में कोरोना वायरस का कहर बुधवार को थोड़ा थम गया है। आज प्रदेश के तीन जिलों में मात्र एक-एक नए मामले सामने आए हैं, जो हरियाणा के लिए बड़ी राहत की बात है। आज सुबह तक स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में 3 नए मामले मिले तो वहीं 9 लोग ठीक भी हुए हैं। नए मामले रोहतक, झज्जर व रेवाड़ी जिले से एक-एक हैं। वहीं पानीपत में 7, जींद व पलवल में 1-1 मरीज ठीक हुए हैं।

हरियाणा में अबतक 783 मरीज
कोरोना वायरस का संक्रमण हर जिले में पहुंच ही गया। राज्य में अबतक संक्रमित मरीजों का संख्या 783 है, सबसे ज्यादा मरीज गुरुग्राम में 161 मामले रिपोर्ट किए गए हैं। सोनीपत में 118, फरीदाबाद में 117, झज्जर में 84, नूंह में 60, अम्बाला में 42, पलवल- 37, पानीपत में 36, पंचकूला में 23, जींद में 18, करनाल में 15, यमुनानगर में 8, सिरसा व फतेहाबाद में 7-7, भिवानी, रोहतक में 6-6, महेन्द्रगढ़, रेवाड़ी में 5-5, हिसार व चरखी दादरी में 4-4, कैथल, कुरुक्षेत्र में 3-3 मामले हैं। 14 इटालियन नागरिकों को लेकर कुल संख्या 647 होती है।

कुल 351 मरीज हुए ठीक
प्रदेश में अब कुल 351 मरीज ठीक हो गए हैं, राज्य का रिकवरी रेट 44.82 प्रतिशत है। फरीदाबाद व नूंह में 57-57 मरीज ठीक हुए हैं। इसी प्रकार, गुरुग्राम में 54, सोनीपत में 24, झज्जर में 10, अम्बाला में 38, पलवल में 34, पानीपत में 15, पंचकूला में 18, करनाल में 5, यमुनानगर, सिरसा में 4-4, हिसार, जींद, भिवानी में 3-3, रोहतक, कैथल, कुरुक्षेत्र में 2-2, फतेहाबाद व चरखी दादरी में 1-1 मरीज ठीक होने पर घर उन्हें भेजा गया है। 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए हैं, उनके समेत कुल आंकड़ा 351 हो जाता है।

कुल 11 मरीजों की मौत: हरियाणा में कोरोना वायरस से अबतक 11 मौतें हो चुकी हैं, जिनमें फरीदाबाद में 4, पानीपत में 3, अंबाला से 2 और रोहतक व करनाल से 1-1 मौत हुई है।

Shivam