हरियाणा में आज जितने नए मिले उतने ठीक भी हुए, देखिए कोरोना वायरस की रिपोर्ट

5/18/2020 8:42:52 PM

डेस्क: हरियाणा में कोरोना वायरस की रफ्तार में कुछ कमी देखी गई और इसका कहर मानो थोड़ा ठहर गया है। राज्य में कुल 18 नए मामले सामने आए वहीं इसकी दुगुनी संख्या (36) में ठीक होकर घर भेजे गए हैं। आज नए मामलों में 7 गुरुग्राम से, फरीदाबाद, सोनीपत व हिसार से 3-3 व महेन्द्रगढ़ व करनाल से 1-1 मामले सामने आए हैं।

हरियाणा में अबतक 928 पॉजिटिव
नई रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में अबतक संक्रमित मरीजों का संख्या 928 है, सबसे ज्यादा मरीज गुरुग्राम में 211 मामले रिपोर्ट किए गए हैं। फरीदाबाद में 150, सोनीपत में 137, झज्जर में 90, नूंह में 65, अम्बाला में 42, पलवल में 39, पानीपत में 38, पंचकूला में 25, जींद में 20, करनाल में 19, रोहतक में 12, रेवाड़ी में 9, यमुनानगर, सिरसा व फतेहाबाद, महेन्द्रगढ़ में 8-8, हिसार में 7, भिवानी में 6, कैथल में 5, चरखी दादरी में 4, कुरुक्षेत्र में 3 मामले हैं। 14 इटालियन नागरिकों को लेकर कुल संख्या 928 है।

कुल 598 मरीज हुए ठीक
प्रदेश में अब कुल 598 मरीज ठीक हो गए हैं, राज्य का रिकवरी रेट 64.44 प्रतिशत है। गुरुग्राम में 114, फरीदाबाद में 77 व सोनीपत में 93 मरीज ठीक हुए हैं। इसी प्रकार, झज्जर में 53, नूंह में 60, अम्बाला में 40, पलवल में 36, पानीपत में 30, पंचकूला में 23, जींद में 15, करनाल में 9 यमुनानगर में 8, सिरसा में 6, रोहतक, महेन्द्रगढ़ में 4-4, हिसार, भिवानी में 3-3, कैथल, कुरुक्षेत्र में 2-2, फतेहाबाद व चरखी दादरी में 1-1 मरीज ठीक होने पर घर उन्हें भेजा गया है। 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए हैं, उनके समेत कुल आंकड़ा 598 हो जाता है। 

कुल 14 मरीजों की मौत: हरियाणा में कोरोना वायरस से अबतक 13 मौतें हो चुकी हैं, जिनमें फरीदाबाद में 6, पानीपत में 3, अंबाला से 2 और रोहतक, सोनीपत व करनाल से 1-1 मौत हुई है।

Shivam