असहाय व लाचार लोगों को घटिया भोजन उपलब्ध करा रहा निगम, पार्षदों ने जताया रोष

4/2/2020 12:11:41 PM

गुडगांव (ब्यूरो) : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश भर में किए गए लॉक डाउन के दौरान नगर निगम द्वारा लोगों को प्रदान किए जा रहे भोजन पर प्रश्नचिन्ह उठ रहा है। पार्षदों का कहना है कि नगर निगम का भोजन मानक विहीन और दूषित है। वहीं पर्याप्त मात्रा में भोजन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। उनका आरोप है कि नगर निगम द्वारा स्वच्छता के साथ और स्वादिष्ट भोजन नहीं बनाया जा रहा है। 

असहाय और विवश नागरिक ऐसा भोजन लेने से भी इनकार कर रहे हैं। वहीं आवश्यकता के एक चौथाई भोजन भी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। पार्षदों ने 2 से 5 हजार लोगों का भोजन का भोजन उपलब्ध कराने की सूची नगर निगम को सौंपी है लेकिन इसके एक चौथाई भोजन अथवा भोजन के पैकेट भी पार्षदों के यहां नहीं पहुंचाया जा रहा है।

इस दुव्र्यवस्था को लेकर पार्षदों में रोष है। उनका कहना है कि नगर निगम भोजन उपलब्ध कराने की बजाय जरूरतमंद लोगों को खाद्यान्न उपलब्ध कराए तो बेहतर होगा। पार्षदों की मांग है कि उनके माध्यम से जो सूची नगर निगम को भेजी गई है उसके हिसाब से सभी जरूरतमंद लोगों को राशन और अन्य घरेलू वस्तुएं दी जाएं, ताकि उनका सदुपयोग हो सके। 

Isha