शहर की सड़कों पर दौडे़ंगी निगम की 32 सीटर 5 इकोफ्रेंडली मिनी बसें, किराया होगा मात्र 10 रुपए

6/18/2021 3:49:26 PM

रोहतक (दीपक): शहर में अब 5 इको फ्रेंडली मिनी बस की सौगात निगम द्वारा दी गई है। शहर में 32 सीट वाली इको फ्रेंडली बसों का 50 फीसद क्षमता के साथ संचालन आज यानि 18 जून से शुरू कर दिया गया है । शुभारंभ नए बसस्टैंड पर  दोपहर 12 बजे मेयर मनमोहन गोयल, नगर निगम कमिश्नर प्रदीप गोदारा, रोडवेज अधिकारी की मौजूदगी में किया  गया है।



नगर निगम कमिश्नर प्रदीप गोदारा  ने जानकरी देते हुए बताया कि शहरवासी के साथ साथ ग्रामीणवासी भी 10 रुपए किराए पर इन बसों में सफर कर सकेंगे।फ़िलहाल 5 बस का संचालन शुरू किया गया है लेकिन जैसे ही अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी तभी इस कोटे को आगे बढ़ा दिया जाएगा।उनका कहना है की पुरे देश में फ़िलहाल रोहतक नगर निगम ही पहला ऐसा निगम है जिसने सीएनजी बस सेवा की शुरुआत की है। 



रोहतक मेयर मनमोहन गोयल ने सभी शहरवासियो को बधाई देते हुए कहा कि इन बसों में नगर निगम का कोई खर्च नही हुआ है। ये बसें कॉन्ट्रैक्ट पर चलाई जा रही हैं। प्रति बस हर महीने 16 हजार रुपए निगम कार्यलय में जमा होंगे। इससे निगम की तो आमदनी बढ़ेगी। साथ ही आम लोगों को भी फायदा मिलेगा।
 

Content Writer

Isha