वायु प्रदूषण रोकने के लिए निगम का अभियान जारी, रोजाना कट रहे है कूड़ा जलाने वालों के चालान

12/2/2019 9:47:28 AM

फरीदाबाद (ब्यूरो) : शहर में वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए निगम प्रशासन का अभियान निरंतर जारी है। निर्माणाधीन भवनों और खुले में पड़ी हुई भवन सामग्री से संबंधित स्थानों का निगमायुक्त द्वारा बनाई गई टीम निरीक्षण कर रही है तथा जुर्माना वसूल किया गया। 

कूड़ा जलाते हुए वार्ड नम्बर-13 की टीम के इंचार्ज कमल ने प्याली-हार्डवेयर रोड़ पर बने शराब के ठेके के कर्मचारी को कूड़ा जलाते हुए पकड़ा मौके पर ही पांच हजार का चालान कर दिया। रोजाना निगम के 25 पानी  के टैंकरों से लगभग 1000 कि.मी. मुख्य सडकों व रास्तों पर पानी का छिडकाव किया जा रहा है।

स्वीपिंग मशीन के द्वारा लगभग 265 किलोमीटर सडक की सफाई की गई है। निगम की टीमों ने निर्माण कार्य रोकने, कूड़ा जलाने वालों व प्रदूषण फैलाने वालों की सूचना निगम प्रशासन को देने के लिए लोगों को प्रेरित भी किया, जिससे निगम प्रशासन को प्रदूषण को नियंत्रित करने में काफी हद तक सफलता प्राप्त हुई है।

Isha