24 घंटे बिजली देने के लिए निगम ने हिसार व दिल्ली जोन में स्थापित किए कंट्रोल रूम

5/9/2021 8:30:53 AM

हिसार : दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने कोरोना मरीजों के उपचार और व्यवस्था में लगे चिकित्सा संस्थानों, कॉलेज, अस्पताल, क्वारंटाइन सैंटर, डिस्पैंसरी और ऑक्सीजन निर्माता यूनिट की मशीनरी को 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए हिसार और दिल्ली जोन में जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबन्ध निदेशक डॉ. बलकार सिंह ने बताया कि इन कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की 3 शिफ्टों में 24 घंटे ड्यूटी रहेगी। सभी कंट्रोल रूम के मोबाइल न बरों को भी सार्वजनिक किया गया है। ये नंबर 24 घंटे चालू रहेंगे।

प्रबन्ध निदेशक ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सभी संस्थानों व ऑक्सीजन बनाने वाले उद्योगों में बिजली आपूर्ति से संबन्धित कोई भी समस्या होने पर उपरोक्त नम्बरों पर संपर्क किया जा सकता है। संबन्धित अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा शिकायतों का निवारण या वैकल्पिक व्यवस्था त्वरित प्रभाव से करवाई जाएगी।

जिला स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम मोबाइल नंबर
सिरसा कंट्रोल रूम 9812556099
फतेहाबाद कंट्रोल रूम 8053299940
हिसार कंट्रोल रूम 9812452597
जींद कंट्रोल रूम 8221901531
भिवानी कंट्रोल रूम 8222882974
दादरी कंट्रोल रूम 9138290236
रेवाड़ी कंट्रोल रूम 8816888986
नारनौल कंट्रोल रूम 8059888214
गुरुग्राम-1  कंट्रोल रूम 7290038998
गुरूग्राम-2 कंट्रोल रूम 8929108428
फरीदाबाद  कंट्रोल रूम 9540954708
पलवल/नूंह कंट्रोल रूम 8059888404

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Manisha rana