मास्क ना होने पर निगम की टीम ने काटा चालान, दुकानदारों ने किया विरोध

3/26/2021 4:57:14 PM

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): हरियाणा के यमुनानगर में नगर निगम की टीम दुकानदारों के मास्क ना पहनने पर चालान कर रही है। शुक्रवार को निगम की टीम यमुनानगर के सेक्टर 17 हुडा पहुंची। जहां उन्होंने दुकानदारों के चालान शुरू कर दिए। इसी दौरान एक महिला दुकानदार ने इसका विरोध किया। उसके बाद बाकी दुकानदारों ने भी निगम के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

महिला दुकानदार एवं अन्य दुकानदारों का आरोप है कि निगम कर्मचारी लगातार उस छोटी सी मार्केट में रोज आकर चालान कर रहे हैं। महिला का कहना था कि उसकी माता वेंटिलेटर पर है वह स्वयं बीमार है, इसलिए उन्होंने अपना मास्क उतारा था। लेकिन निगम अधिकारियों ने उनकी एक न सुनी और चालान कर दिया। दुकानदारों का आरोप है कि निगम अधिकारी स्वयं कोरोना के नियमों का पालन नहीं कर रहे।

वहीं नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर गोविंद शर्मा का कहना है कि वह दुकानदारों के चालान कर रहे थे। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने उनके साथ बदतमीजी की है। उन्होंने कहा कि हुडा सेक्टर 17 की छोटी मार्केट है। यहां कोरोना नहीं फैल सकता। पिछले 1 सप्ताह से नगर निगम व पुलिस द्वारा मास्क ना होने पर लोगों के भारी संख्या में चालान काटे जा रहे हैं। जिसके चलते लोग परेशान हैं। इसी कारण दुकानदारों ने चालान काटने आए नगर निगम अधिकारियों का न सिर्फ विरोध किया बल्कि निगम के खिलाफ सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Writer

vinod kumar