बकाया बिजली बिल राशि जमा करवाने वाले को निगम करेगा सम्मानित

1/3/2019 9:01:26 PM

पानीपत (राकेश): बिजली विभाग ने लोगों से बकाया बिजली बिल राशि वसूलने के लिए 'रिवार्ड स्कीम' बनाई है। जिसके तहत बकाया बिजली बिल राशि जमा करवाने पर नगर निगम द्वारा सम्मानित किया जाएगा। योजना के दायरे में आने वाले जो भी पूर्व कर्मचारी, पूर्व सैनिक व वर्तमान कर्मचारी के अलावा आमजन डिफाल्टरों से बकाया राशि जमा करवाएगा तो उसे बेहतर कार्य करने पर निगम द्वारा 10,000 रूपये की राशि से समानित किया जाएगा। वहीं  दूसरी ओर बकाया बिजली जमा करवाने की आखिरी तिथि 31 दिसंबर से बढ़ाकर 31 जनवरी तय की गई है। जिसको लेकर निगम के अधिकारियो ने पूरी ताकत झौंक दी।

बिल निपटान योजना को लेकर पानीपत के गांव पट्टीकल्याणा व गांव मच्छरौली में खुला दरबार लगाया। जिसमें निगम के रोहतक चीफ इजीनियर वी.एस. मान ने डिफाल्टरों स्कीम बहुत अच्छी बताते हुए योजना का लाभ उठाने के प्रति प्रेरित किया था। यहां तक की निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने गांव व शहर में  घर घर जाकर डिफाल्टरों को नोटिस थमाते हुए बकाया राशि जमा कराने की अपील की गई।

बता दें कि 3 माह तक चली योजना में तीनो सब डिविजनों में से बिहोली सब डिविजन ने करीबन 97 प्रतिशत डिफाल्टरों से बकाया राशि वसूलने के मामले में बाजी मार ली। जिसके लिए की अधिकारियों की पीठ थपथपाई गई। वही अधिकारियों के चेहरों पर रोनक लौट आई है।

अब योजना की तारीख बढाकर 31 जनवरी तय की गई है। दोबारा से एक बार फिर निगम ने डिफाल्टरों को बकाया राशि जमा कराने का मौका दिया है। ज्यादा से ज्यादा डिफाल्टरों से राशि जमा कराने को लेकर अब निगम द्वारा अब एक नया हथियार अपनाया गया है। जिसका नाम रिवार्ड स्कीम दिया गया है। इस संबंध में समालखा एक्स.ई.एन धर्मबीर छिक्कारा ने बताया कि निगम की ओर से रिवार्ड स्कीम लागू की गई है। जिसमे ́ कर्मचारी आमजन, पूर्व कर्मचारी, पूर्व सैनिक डिफाल्टरों से बकाया राशि जमा कराएगा, तो उसे 10,000 रूपये ईनाम के तौर पर सम्मानित किया जाएगा।

Deepak Paul