नहर से मिले पति-पत्नी के शव, 7 वर्ष पहले किया था प्रेम विवाह

7/23/2020 1:52:41 PM

थानेसर : पति-पत्नी की अनबन होने के बाद नहर में छलांग लगा जीवनलीला समाप्त करने का मामला सामने आया है, जिसमें दोनों के शव पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बरामद कर लिए है। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए दोनों के शव मोर्चरी हाउस में रखवा दिए गए है। मामले की जानकारी देते हुए शाहाबाद निवासी अमनदीप पुत्र रघुवीर व उसकी पत्नी नेब कौर अपने घर से सुबह 10 बजे अपने 4 वर्ष के बच्चे को घर पर निकल गए थे।

परिवारजनों द्वारा दोनों की दिनभर तलाश की गई और उनकी बाइक रात्रि लगभग 9 बजे डल्ला माजरा के लिए प्रयास किया गया। जिसके चलते बुधवार को ज्योतिसर-पिहोवा लिंक नहर से नेब कौर का शव व अमनदीप का शव सोंकडा जिला करनाल से बरामद किया गया। जिसे निकालने में गोताखोर प्रगट सिंह, नरेंद्र, सिंद्र, प्रिंस व गोपी ने पूरी मदद की। 

जांच अधिकारी ने बताया कि पारिवारिक पूछताछ से पता चला कि लगभग 7 वर्ष पूर्व दोनों ने प्रेम विवाह किया था। उसके बाद उनकी अनबन रहने लगी, जिसके चलते उन्होंने ये गलत कदम उठाया है। जांच अधिकारी ने बताया कि दोनों शव का पोस्टमार्टम करने के लिए उन्हें कुरुक्षेत्र स्थित मोर्चरी हाऊस में रखा गया है। उसके बाद शव वासियों को सौंप दिया जाएगा। 

Edited By

Manisha rana