भ्रष्टाचारी अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा- देवेंद्र बबली

5/9/2022 8:43:07 PM

पानीपत(सचिन): हरियाणा सरकार में पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने आज पानीपत लघु सचिवालय पहुंचकर जिला कष्ट निवारण समिति की एक बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में उनके सामने 15 शिकायतें रखी गई। मंत्री देवेंद्र बबली ने इन शिकायतों के शीघ्र निवारण की बात कही।

इस दौरान भ्रष्टाचार पर सख्त तेवर दिखाते हुए देवेंद्र बबली ने अधिकारियों को कहा कि ईमानदार सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैंने दबी हुई फाइलें निकलवा ली हैं। भ्रष्टाचारी अफसरों पर जल्द ही कार्यवाही की जाएगी। भ्रष्टाचार में संलिप्त किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार, सरकारी सिस्टम  में पारदर्शिता लाने के लिए  एक बड़ा बदलाव करने जा रही है।

पंचायती चुनाव पर मंत्री ने हरियाणा सरकार चुनाव करवाने के लिए पूरी तरह तैयार है। अगले एक-दो महीने में पंचायती चुनाव करवा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले साल ही पंचायतों का कार्यकाल खत्म हो चुका है। इसलिए गांव में रूके हुए विकास कार्यों को दोगुनी गति से करवाया जाएगा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Vivek Rai