किसान आंदोलन: हरियाणा के कई जिलों में दिखा चक्का जाम का असर, यहां जानें पूरा ब्यौरा

2/6/2021 2:31:47 PM

हरियाणा (ब्यूरो) : किसान संगठनों ने आज देशव्यापी चक्का जाम का ऐलान किया है। इस चक्का जाम को कांग्रेस समेत कई पार्टियों का समर्थन मिला हुआ है। कहा जा रहा है कि चक्का जाम का फर्क राजधानी दिल्ली में नहीं पड़ेगा। प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा है कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में आज चक्का जाम नहीं होगा। हरियाणा में किसानों ने शांतिपूर्ण तरीके से तीन घंटे के लिए राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्ग बाधित किए।

बता दें कि  चक्काजाम 12 बजे दोपहर से 3 बजे तक चलेगा। इस दरम्यान राष्ट्रीय और राज्य के हाइवे को जाम किया जाएगा, संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है कि यह चक्का जाम को देशव्यापी होगा। हालांकि मिली जानकारी के अनुसार यह चक्का जाम दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड में नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं को कहीं भी नहीं रोका जाएगा।

 

 

  • चरखी दादरी संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर चरखी दादरी में 12:00 से 3:00 तक रोड जाम किया गया रोड जाम पूर्णता शांतिपूर्वक रहा वह रोड जाम का असर शहर के आसपास देखने को मिला 
  • दिल्ली अमृतसर नेशनल हाइवे पर हरियाणा के किसानों ने वाहनों के हॉर्न बजाकर समाप्त किया चक्का जाम का कार्यक्रम।  कुरुक्षेत्र में  जगह जगह पर आज चक्का जाम का ऐलान किया गया था सभी जगह चक्का जाम शांतिप्रिय तरीके से संपन्न हुआ और किसानों ने सड़कों पर बैठकर ही लंगर भी ग्रहण किया
  • जींद में किसानों ने बलपूर्वक नही बल्कि हाथ जोड़कर किया अनोखा चकका जाम महिलाये व्  बच्चे भी हुए शामिल 
  • यमुनानगर में संयुक्त किसान मोर्चा  आज गधौला टोल टैक्स पर  जाम लगाया।आज यमुनानगर में भी संयुक्त मोर्चा ने नेशनल हाईवे पर नजदीक भम्भोली गुरुद्वारा के पास,दामला स्टेट हाईवे पुल के नीचे,.सडौरा में दोसड़का चौक पर.बिलासपुर में शिव चौक पर,.छछरौली में तिकोने चौक पर,.गांव पाबनी कंला.यमुनानगर से गढ़ी बीरबल रोड पर गुमथला सहित सात सड़कें जाम की गई
  • हरियाणा पंजाब बॉर्डर पर आज किसानों ने 3 घण्टे के चक्का जाम के कॉल के दौरान दोनों तरफ से नेशनल हाईवे को बंद रखा। किसान नेताओ ने कहा हुड़दंग न हो इसके लिए वालेंटियर्स लगाए गए हैं जो चक्का जाम के दौरान अशांति नही होने देंगे।
  • किसानों ने पिहोवा में गांव थाना स्थित अम्बाला-हिसार नेशनल हाईवे पर लगाया जाम
  • तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों के आहान पर बुलाए नेशनल व स्टेट हाईवे जाम के चलते टोहाना में किसानों ने नेशनल हाइवे 120बी को जाम करते हुए विरोध जताया। किसानों ने हिसार चंडीगढ़ रोड पर गांव कन्हडी, समैंन, कुला बस स्टैंड चौक, गांव डांगरा,व टाउन पार्क के पास जाम लगाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
  • फतेहाबाद में एनएच-9 जाम, गांव बड़ोपल में डबवाली-दिल्ली नेशनल हाईवे 9 पर बीच मे दरी बिछाकर सैकड़ों की संख्या में किसानों ने सड़क पर लगाया जाम।


(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Isha