उधार दिए पैसे वापस मांगने पर महिला पर दम्पति ने किया कैंची से हमला

4/24/2023 11:40:14 PM

गुडग़ांव, (ब्यूरो): सेक्टर-50 थाना क्षेत्र में उधार दी गई पौने दो लाख रुपये वापिस मांगने पर महिला पर दम्पति ने कैंची से हमला कर दिया। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी दम्पति को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कैंची भी बरामद कर ली है।

 

 

सेक्टर-50 थाना में दी शिकायत में महिला ने कहा कि उसने अपनी सहेली मंजू सिंह को 1 लाख 74 हजार दिए थे। बीती 22 अप्रैल को महिला ने अपने रुपये वापिस मांगे तो सहेली ने इसे गांव समसपुर में स्थित अपने किराए के मकान पर बुलाया। जहां वह उसके साथ झगड़ा करने लगी। इसी बीच इसकी सहेली के पति विश्वजीत दास ने पीछे से इसके गले पर कैंची से वार कर दिया। जिससे इसके गले से खून बहने लगा। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना सेक्टर- 50 ने केस दर्ज कर आरोपी विश्वजीत दास व मंजू सिंह को सेक्टर 51 से गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपी के कब्जा से वारदात में प्रयोग की गई कैंची बरामद की गई है।

Content Writer

Pawan Kumar Sethi