छत गिरने से दम्पति की मौत, रिश्तेदारी में शोक सभा में होने आए थे  शामिल

10/1/2022 10:43:58 AM

पिहोवा: गांव सरस्वती खेड़ा में अपने साढू की माता के भोग में शामिल होने आए दम्पति पर मकान की छत गिर जाने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही सदर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सब-इंस्पैक्टर बलिंदर  सिंह ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है।

मृतक दम्पति की पहचान पटियाला निवासी जोगा सिंह (50) व पम्मी (45) के रूप में हुई। गांव सरस्वती खेड़ा निवासी व्यक्ति हरबंश सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसकी माता की मृत्यु हो गई थी। आज उनकी माता का भोग था जिसमें शामिल होने के लिए गत दिवस उसका साढू जोगा सिंह अपनी पत्नी पम्मी के साथ उनके घर आए हुए थे। रात्रि को खाना खाने के बाद वे अलग कमरे में सो गए थे। आज सुबह करीब 6 बजे उनके कमरे की कच्ची छत अचानक गिर गई जिस कारण दोनों मलबे में दब गए।

शोर सुन आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें मलबे से निकाल उन्हें पिहोवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हरबंश सिंह के बयान पर इत्तेफाकिया रिपोट दर्ज कर दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिए। 

Content Writer

Isha