सिलेंडर लीक से दम्पति झुलसा, पत्नी गम्भीर

3/20/2017 4:33:42 PM

यमुनानगर:गांव डारपुर के घर की रसोई में रखा सिलैंडर लीक हो गया। रसोई में रखे सामान में आग लग गई। आग को बुझाते समय दम्पति आग की चपेट में आ गए। दोनों घायल जगाधरी के निजी अस्पताल में भर्ती हैं। डॉ. के मुताबिक 90 प्रतिशत जलने के कारण महिला की हालत गंभीर है। महिला ने मैजिस्ट्रेट के सामने बयान भी दे दिए हैं। पुलिस के मुताबिक गांव डारपुर के सुदेश शर्मा व उसकी पत्नी नीरू के घर की रसोई में रखे सिलैंडर में अचानक आग लग गई। आग पर काबू पाते समय वे दोनों झुलस गए। उधर थाना प्रभारी छछरौली राजीव मिगलानी का कहना है कि सिलैंडर लीक होने से आग लगी थी। अभी बयान की कॉपी नहीं मिली है। जैसे ही कॉपी उपलब्ध हो जाएगी, दिए गए बयानों के आधार पर कार्रवाई कर देंगे।