हरियाणा में घर के भीतर इस हालत में मिले पति-पत्नी, बच्चें कमरे में गए तो उड़े होश

punjabkesari.in Sunday, Jul 21, 2024 - 10:23 AM (IST)

रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी में घर के भीतर पति-पत्नी की लाश मिली है। दोनों की गर्दन तेजधार हथियार से कटी हुई थी। दोनों लाशों चारपाई पर पड़ी थी। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची। घटनास्थल की जांच के बाद दोनों शव पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिए गए। मरने वालों में सिकंदर (35) और उसकी पत्नी मंजू (30) शामिल है। हालांकि दोनों की हत्या हुई है या आत्महत्या, इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।

परिजनों का कहना है कि शनिवार दोपहर तक घर में सब कुछ ठीक था। सिकंदर के पिता  घर के बरामदे में आराम कर रहे थे। सिकंदर और उसकी पत्नी मंजू घर के कमरे में थे। दोपहर करीब 3.15 बजे पर सिकंदर की 15 साल की बेटी और 10 साल का बेटा घर पहुंचे। वे कमरे में गए तो वहां माता-पिता को चारपाई पर खून से लथपथ पड़े देखा। बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद उनके दादा मामूद्दीन दौड़े-दौड़े वहां आए। वहां सिकंदर और मंजू की लाश चारपाई पर पड़ी थी। उसके बगल में ही शेविंग ब्लेड भी पड़ा था। 

 परिजनों ने पुलिस को बताया कि रेवाड़ी के बलवाड़ी गांव निवासी सिकंदर और उसकी पत्नी मंजू दोनों के बीच अक्सर रोजाना झगड़ा होता रहता था। पुलिस के मुताबिक शनिवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। सिकंदर शराब पीने का आदी था। सिकंदर के पिता मामूद्दीन सेना में सूबेदार के पद से रिटायर्ड हैं। परिवार के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना खोल थाना पुलिस को दी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static