9 विदेशी जमातियों को कोर्ट ने भेजा जेल, गलत तरीके से किया था प्रचार

5/2/2020 6:44:31 AM

अंबाला (अमन कपूर): अंबाला पुलिस ने शुक्रवार को 9 विदेशी जमातियों को कोर्ट में पेश किया। ये सभी जमाती टूरिस्ट वीजा पर भारत आए थे और धर्म प्रचार कर रहे थे। जिसके चलते पुलिस ने इन पर मामला दर्ज किया था। आज अंबाला कोर्ट ने इन सभी 9 तबलीगी जमातियों को जेल भेजने के आदेश दे दिए। 

अंबाला में तबलीगी मरकज से आए 5 जमातियों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद सरकार ने टूरिस्ट वीजा पर भारत में आए उन विदेशी जमातियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी, जो जानकारी छिपा कर टूरिस्ट वीजा के बहाने धर्म प्रचार कर रहे थे। 

शुक्रवार को अंबाला पुलिस ने क्वारेंटाइन किए गए 9 विदेशी जमातियों को कोर्ट में पेश किया। इनमें 8 नेपाल के रहने वाले हैं और श्रीलंका का रहने वाला है। इन सभी को कोर्ट ने 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश जारी किया। पुलिस का कहना है यह सभी अब पूरे तरीके से स्वस्थ है और इनके क्वारेंटाइन की अवधि पूरी हो गई थी, जिसके बाद इन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से अदालत ने इन्हें जेल भेजने के आदेश दिए।

Shivam