चचेरी बहन को बंधक बनाकर किया रेप, आरोपी ने दी धमकी, मां की बजाय पीड़िता ने टीचर को बताया

11/17/2019 12:30:19 PM

गुडग़ांव (ब्यूरो): साइबर सिटी एक बार फिर शर्मसार हुई है। यहां भाई-बहन के रिश्तों को तार-तार करते हुए एक युवक ने अपनी नाबालिग चचेरी बहन को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित धमकी देकर फरार हो गया।  डर के मारे पीड़िता ने किसी को कुछ नहीं बताया। जब वह स्कूल गई तो उसने अपनी टीचर को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद स्कूल टीचर ने पीड़िता की मां को बुलाकर दुष्कर्म के बारे में बताया। मां उसे लेकर पुलिस के पास पहुंची। पीड़िता की शिकायत पर सैक्टर-51 महिला थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्जकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपित ने पीड़िता का हाथ-पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को महिला पुलिस चौकी सोहना में एक महिला ने अपनी बेटी के साथ आकर एक लिखित शिकायत दी थी।

जेठानी के यहां खाना बनाने गई थी लड़की:-अपनी शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि इसकी 15 साल की बेटी अपनी बड़ी मम्मी के घर खाना बनाने गई थी, क्योंकि इसकी जेठानी बिमार थी। इसकी बेटी ने इसकी जेठानी के घर जाकर रोटी बनाने के लिए आटा लगाया उस समय उसकी दादी घर ही थी। इसकी जेठानी अपने बेटे के साथ डॉक्टर के पास दवाई लेने चली गई।  इसकी बेटी ने इसे बताया कि दादी ने उसे कहा कि ऊपर चूल्हे पर रोटियां बना ले। उसके बाद इसका भाई कब ऊपर आया उसे पता नही और उसको पीछे से पकड़कर उसके मुंह में कपड़ा डाल दिया। पीड़िता का हाथ पैर बांध दिए और हाथ से घसीटते हुए पास में रखे खटोले पर उसको पटक दिया और उसके साथ बलात्कार किया।

उसके बाद उसने धमकी दी कि इस बारे में किसी तो बताया तो उसके बाप को जान से मार देगा। उसके बाद उसने पीड़िता को खोल दिया। डर के मारे पीड़िता ने किसी को नही बताया। उसके वह स्कूल में चली गई। स्कूल के कुछ ब४चों ने इसे आकर बताया कि आपको टीचर ने बुलाया है आपकी बेटी बेहोश हो गई है। जब यह स्कूल गई तो इसकी बेटी की टीचर ने बताया कि इसकी बेटी के साथ इसके ज्येठ के लड़के ने गलत काम किया है। शिकायत पर केस दर्ज करते हुए महिला थाना पुलिस ने आरोपित को शुक्रवार को काबू कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Isha