किसान के इस कदम की चारों तरफ हो रही तारीफ, 28 साल घर रखी गाय की मौत के बाद किया ये काम

2/11/2024 2:59:00 PM

सोनीपत (सन्नी मलिक):  सोनीपत के गांव भटगांव के किसान ने एक अनोखी मिसाल पेश की है।किसान ने अपने घर पर पाली गई गाय की स्वर्गवास के बाद सत्रहवीं का आयोजन किया है। किसान के इस कदम के बाद आसपास के इलाके में किसान की तारीफ़ हो रही है। किसान सूरजभान का कहना है कि गाय को छोटी सी वह अपने घर लेकर आया था और उसे बड़े लाड प्यार से पाला था। 28 साल तक वह उसके परिवार के साथ रही है और उसके मरणोपरांत सत्रहवीं का आयोजन किया गया है।  

गाय ने 17 बार उनके घर पर बच्चे दिए और सूरजभान के लड़के संदीप और ललित व उसकी बेटी ने गाय का दूध पीकर ही बड़े हुए हैं। बचपन से गाय के साथ रहने से परिवार को गाय बंदरी से बहुत प्यार था। गाय के मरणोपरांत किसान के परिवार ने अब गए बंदरी की आत्मा की शांति के लिए सत्रहवीं का आयोजन किया जिसमें परिवार ने सभी रस्म निभाई और पूरे गांव को निमंत्रण दिया है। परिवार का कहना है कि सभी लोग इसी तरह गाय की सेवा करें ताकि कोई भी गोवंश बेसहारा ना रहे।

किसान सूरजभान का कहना है कि वह छोटी सी गाय अपने घर लेकर आया था। जिसे उसने बड़े लाड प्यार से पाला था। गाय को बंदरी के नाम से बुलाते थे और बंदरी की मौत के बाद सभी बड़े दुखी थे।गाय के मरणोपरांत सत्रहवीं का आयोजन किया गया है। वहीं आसपास के लोगों ने किस के इस पहल की प्रशंसा की है। सभी ने कहा किसान की हम इस पहल का सम्मान करते हैं। और सभी को गाय की सेवा करनी चाहिए, गाय हमारी माता है और उसकी सेवा करना हमारा फर्ज है।

Content Writer

Isha