गाय ने गर्भवती महिला के पेट पर मारा सींग, PGI रैफर

3/1/2017 9:18:20 AM

अंबाला (जतिन):गाय का गोबर उठाते वक्त गर्भवती महिला के पेट में सींग मार गाय ने बुरी तरह से घायल कर दिया। महिला के परिजन कैंट के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए लाए जहां पर डाक्टर ने महिला का उपचार करके उसे पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया। गांव मोहड़ा के फार्म हाऊस में रहने वाली अनिमा के परिवार सदस्यों ने बताया कि वह गर्भवती है और मंगलवार को वह घर के कामकाज करने के बाद गाय के पास से गोबर उठाने के लिए गई थी। तभी गाय ने पेट में सींग मार घायल कर दिया।