कुत्तों से बचने के लिए भाग रही गाय ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, घटना CCTV में कैद

4/10/2024 12:50:16 PM

फरीदाबाद (अनिल राठी) : आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है ये कभी इंसानों को तो कभी जानवरों को अपना निशाना बना रहे है। ताजा मामला फरीदाबाद से सामने आया है जहां कुत्तों से बचने के लिए भाग रही गाय ने 70 साल की बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। घटना दिल्ली से सटे फरीदाबाद में अनखीर गांव की है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। स्थानीय लोगों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन अब महिला की हालत सामान्य बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शी चमन गर्ग की मानें तो वे अपनी दुकान पर बैठे हुए थे कि अचानक कुत्तों से बचते हुए आई गौ माता ने गांव की बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दिया और उसे लहूलुहान कर दिया।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana