बाजार में बिना लाइसेंस के बेच रहे थे पटाखे, पुलिस ने किया गिरफ्तार

9/9/2019 2:51:34 PM

टोहाना(सुशील): टोहना में पुलिस ने गैर कानूनी तरीके से बाजार में पटाखे लगाने पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सूचना के आधार पर नया बाजार में छापामारी कर यह कार्रवाई की है। दोनों आरोपियों से भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को अब न्यायालय में पेश किया जाएगा। 


बिना लाइसेंस के बाजार में पटाखे बेचने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। दशहरा और दिपावली नजदीक आते ही बाजारों में बिना लाइसेंस के पटाखे बेचना शुरू हो गए हैं। इस पर शिकंजा कसने के लिए शहर पुलिस ने नया बाजार में छापेमारी की और दो लोगों को भारी मात्रा में पटाखों सहित काबू किया है। आरोपी पुलिस को किसी भी प्रकार का लाइसेंस व बिल नहीं दिखा सके। इसके चलते पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 9 बी एक्सपलोसिव एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इन दो आरोपियों में एक उकलाना व एक टोहाना का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं जांच अधिकारी एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि टीम के पास सूचना आई थी कि गैर कानूनी तरीके से पटाखे लाए जा रहे है। इसके चलते शहर पुलिस की टीम ने छापेमारी की और दो लोगों को काबू किया है। पुलिस ने वहां से साढ़े 7 क्विंटल पटाखे बरामद किए है। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।


 

Shivam