अग्निवीरों की भर्ती के लिए युवाओं में घट रहा क्रेज, 3 हजार में से केवल 1500 ने लिया भाग

11/14/2022 4:15:30 PM

भिवानी: आर्मी में भर्ती के लिए चल रही अग्निवीरों की भर्ती रैली के लिए भिवानी में युवाओं में कुछ खास क्रेज देखने को नहीं मिल रहा है। शहर के भीम स्टेडियम में 25 नवंबर तक भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिले के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। वहीं बीते दिन करीब 3 हजार युवाओं में से केवल 1500 युवा ही भर्ती में शामिल होने पहुंचे। इस बीच रात को ठहरने की व्यवस्था न होने के चलते भर्ती में पहुंचे प्रतिभागी और उनके परिजन रात के ठंड में बाहर बैठक कर रात गुजारते नजर आए।

 


रविवार को भर्ती के दूसरे दिन महेंद्रगढ़ जिले के तहसील नारनौल और अटेली के युवाओं ने भाग लिया। भिवानी की इस रैली के लिए करीब 31 हजार युवकों ने पंजीकरण करवाया है। भिवानी में यह भर्ती रैली 12 नवंबर को शुरू हुई। महेंद्रगढ़ जिले की नारनौल और अटेली तहसील के उम्मीदवारों ने अग्निवीर जीडी श्रेणी में भाग लिया। लगभग आधे उम्मीदवारों ने भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया।

 

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

Content Writer

Gourav Chouhan