रचनात्मक कांग्रेस ने अधिवक्ता अमरीश रंजन पांडेय को संचार प्रभारी किया नियुक्त

punjabkesari.in Sunday, May 24, 2026 - 03:45 PM (IST)

नई दिल्ली : रचनात्मक कांग्रेस के अध्यक्ष संदीप दीक्षित जी ने अधिवक्ता अमरीश रंजन पांडेय को रचनात्मक कांग्रेस का संचार प्रभारी नियुक्त किया है। अधिवक्ता अमरीश रंजन पांडेय सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया, दिल्ली उच्च न्यायालय तथा विभिन्न न्यायाधिकरणों एवं आयोगों में व्यापक अनुभव रखने वाले अधिवक्ता हैं। अपने विधिक पेशे के साथ-साथ उन्होंने पिछले एक दशक में राजनीतिक संचार और जनसंपर्क के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

PunjabKesari

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रह चुके हैं पांडेय

अधिवक्ता पांडेय पूर्व में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त वे भारतीय युवा कांग्रेस तथा नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता के दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की संचार टीमों के साथ विभिन्न राज्यों में प्रमुख चुनाव अभियानों एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों में भी सक्रिय भूमिका निभाई है।

अधिवक्ता पांडेय को शासन, लोकतांत्रिक संस्थाओं और राजनीतिक नेतृत्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय अंतरराष्ट्रीय अनुभव भी प्राप्त है। वे अमेरिकी विदेश विभाग के प्रतिष्ठित ‘लेजिस्लेटिव फेलोज़ प्रोग्राम’ के फेलो रहे हैं, जिसके अंतर्गत उन्हें ओहायो हाउस ऑफ रिप्रेज़ेंटेटिव्स के साथ कार्य करने का अवसर मिला। वे जर्मनी के ‘कोनराड एडेनॉयर स्कूल फॉर यंग पॉलिटिशियन्स’ (KASYP) के भी फेलो हैं तथा एशिया और यूरोप में आयोजित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक एवं सुशासन मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वर्ष 2022 में उन्हें एशियन नेटवर्क फॉर फ्री इलेक्शंस (ANFREL) द्वारा फिलीपींस के राष्ट्रपति चुनावों के लिए अंतरराष्ट्रीय चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static