जीरी से भरे कैंटर की ट्राले से हुई टक्कर, कैंटर चालक गंभीर

11/24/2019 11:53:50 AM

समालखा (राकेश): नैशनल हाईवे पर ट्रक यूनियन के नजदीक शनिवार तड़के करीब 4 बजे जीरी से भरे कैंटर की ट्राले के साथ टक्कर हो गई। हादसे में कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए रोहतक पी.जी.आई. ले जाया गया जहां से उसे आगरा रैफर किया गया। हादसे में क्लीनर बाल-बाल बच गया। उधर, हाईवे पर जाम की स्थिति बनने पर मौके पर पहुंची हाईवे पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर जी.टी. रोड सामान्य करवाया।

यू.पी. के जिला अलीगढ़ वासी कैंटर मालिक आजाद सिंह के मुताबिक हायरम से कैंटर चालक धर्मबीर वासी जिला अलीगढ़ कैंटर में जीरी लोड करके घरौंडा जा रहा था। जैसे ही वह सुबह हाईवे पर करीब 4 बजे ट्रक यूनियन समालखा के नजदीक पहुंचा, तो इसी दौरान ट्राले के साथ टक्कर हो गई। हादसे में कैंटर चालक धर्मबीर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए रोहतक पी.जी.आई. ले जाया गया। जहां से उसे आगरा रैफर किया गया। हादसे के बाद चालक ट्राले सहित मौके से फरार हो गया। 

वहीं जाम की स्थिति बनने पर मौके पर पहुंची हाईवे पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर जी.टी. रोड सामान्य करवाया। उधर, गांव मच्छरौली के नजदीक एन.एच.ए.आई. की लापरवाही के चलते बीती रात को इको वैन हाईवे किनारे गड्ढे में पलट गई। आसपास के लोगों के मुताबिक पिछले लंबे अर्से से हाईवे पर काम बंद होने के कारण मच्छरौली के नजदीक कई बार हादसे घटित हो चुके हैं। यह सब एन.एच.ए.आई. की घोर लापरवाही के कारण हो रहा है। उन्होंने बताया कि बीती रात को पानीपत से समालखा की तरफ जा रही वैन हाईवे किनारे गड्ढे में पलट गई।

Isha