क्रिकेटर जोगिंदर शर्मा ने स्वीकार किया केंद्रीय खेल मंत्री का चैलेंज

6/5/2018 11:16:06 AM

टोहाना(सुशील सिंगला): 'हम फिट है इंडिया फिट है' चैलेंज मुहिम का अभियान ने अब जोर पकड लिया है। भारत के क्रिकेट कप्तान विराट कोहली द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चैलेंज देने व पीएम द्वारा उसे स्वीकार कर वीडियो अपलोड करने की बात कहने के बाद इस अभियान से लोकप्रिय खेल क्रिकेट जगत से जुडी सेलिब्रिटिज का जुडना शुरू हो गया है। इस कडी में जुडते भारत को पहले विश्व कप में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले क्रिकेटर एंव डीएसपी जोगिंद्र शर्मा ने भी स्वीकार कर लिया है।

शर्मा ने अपनी फिटनेस क्रिया का एक विडियो सोशल मीडिया, ट्विटर, फेसबुक, इंस्ट्राग्राम पर डाला है। जिसे हजारो की संख्या में लोगों द्वारा देखा गया है जो लगातार वायरल हो रहा है। जिससे युवाओ को काफी लाभ मिलेगा। इसके बाद जोगिंद्र शर्मा ने अपना यह चैलेंज अपने साथी चार खिलाडिय़ो को भी दिया है। अंतराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाडी एंव डीएसपी जोगिंद्र शर्मा की ओर से सिविल कपडो में 58 सेकेंड का एक विडियो डाला गया है। 

जिसमें वो युवाओ को फिटनेस के गुरू सिखा रहे है। शर्मा ने कहा कि वे केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड के चैलेंज को स्वीकार करते है। जिसके बाद शर्मा कुछ फिटनेस के गुर सिखा रहे है कि किस प्रकार फिट रहने से बिमारियां युवाओं के शरीर से दूर हो जाती है। साथ ही उन्हे नशे जैसी बीमारी से दूर करती है। उन्होंने कहा कि युवाओं में इसका सकारात्मक संदेश जाए, क्योंकि युवा ही देश को विकास के पथ पर ले जाने में सहायक सिद्ध हो सकते है। 

क्या कहते है जोगिंद्र शर्मा 
डीएसपी जोगिंद्र शर्मा के अनुसार युवाओं को फिटनेस संबधित गुर देने हेतू यह वीडियो डाला गया है जिसको देखने वालो की संख्या भी बढती जा रही है। उन्होने कहा कि जब एक व्यक्ति स्वयं अपने शरीर को फिट रखने की मुहिम में जुडेगा तो पूरा भारत देश स्वस्थ्य हो जाएगा। यह एक अच्छी मुहिम की शुरूआत है। जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे है। 

गौरतलब है कि केंद्रीय खेलमंत्री राजवर्धन सिंह राठौर द्वारा ट्विटर पर शुरू किया गया यह 'हम फिट है इंडिया फिट है' चैलेंज को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने स्वीकार करते हुए वीडियो को अपलोड किया था। जिसके बाद विराट ने यह चैलेंज पीएम नरेंद्र मोदी को दिया तो उन्होने इसे स्वीकार कर जल्द वीडियो अपलोड करने की बात कही। अब यह चैलेंज बाक्सरो की धरती हरियाणा में पंहुच गया है। 

शर्मा ने कहा कि ये चैलेंज मैंने अंतराष्ट्रीय क्रिकेटर एंव लेग स्पिनर अमित मिश्रा व जींद निवासी यजुविंद्र चहल, अंतराष्ट्रीय तेज गेंदबाज मोहित शर्मा व अमित त्यागी को भी दिया है। उन्होने कहा कि अगर आप अपने शरीर को फिट करने के लिए कुछ नही करोगे तो दवाईयों का प्रयोग करना पडेगा। दवाईयों के प्रयोग से बचने के लिए स्वंय को फिट रखने के इस अभियान से सभी को जुड़ना चाहिए।  
 

Rakhi Yadav