ठगों की नया पैंतरा, नकली अंगूठी रख ले गए असली अंगूठी, सीसीटीवी में कैद करतूत (VIDEO)

4/5/2022 9:46:39 PM

गोहाना(सुनील): ठगों पर नकेल कसने के लिए एक ओर जहां आम जनता और पुलिस सख्त हो गई है। तो वहीं ठग भी अपने मनसूबों में कामयाबी हासिल करने के लिए नए-नए तरीके अपनाने लगे हैं। ताजा मामला गोहाना से सामने आया है जहां ठगों ने तीन ज्वैलर्स की दुकानों को अपना शिकार बनाया है।

दरअसल, गोहाना की पुरानी अनाज मंडी के पास स्वर्णकार मार्किट में दिन के समय एक महिला व एक युवक सोने की अंगूठियां खरीदने के बहाने से तीन सोने की दुकानों पर गए। सुनारों को पता भी नहीं चलने दिया कि बड़ी ही चुतराई से पीतल की अंगूठी की जगह सोने की तीन अंगूठियां अलग अलग सोने की दुकानों से ले गए। लेकिन एक दुकान में लगे सीसीटीवी उनकी ठगी कैद हो गई।

मामले का खुलासा तब हुआ जब एक सुनार को इस ठगी की भनक लगी तो उसने सीसीटीवी को देखा तो उसमें महिला सोने की अंगूठी बदलती नजर आयी। उसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जब यह ठगी की सीसीटीवी अन्य सुनारों ने देखा तो वे भी हैरान हो गए कि उनकी दुकान पर यही महिला व युवक सोने की अंगूठी खरीदने आये थे। उन्होंने भी पाया कि उन्हें भी ठगी का शिकार बना दिया सोने की अंगूठी की जगह पीतल की अंगूठी दे गए। वहीं मामले की जांच कर रहे गोहाना सिटी थाने में एएसआई संदीप ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है  ।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Vivek Rai