जमानत पर छूटे अारोपी ने फिर किया जानलेवा हमला, पुलिस पर लापरवाही बरतने का अारोप

8/22/2018 6:25:49 PM

सिरसा(सतनाम सिंह): सिरसा में अवतार सिंह नामक युवक ने पुलिस पर मामले में कार्रावाई ना करने के अारोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बीती 15 जून 2018 को कुछ लोगों ने रात के समय उसके भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान मारपीट में बचाव करने अाए उनका रिश्तेदारों पर भी हमला कर दिया गया।   आरोप है कि 4 लोगो ने यह हमला किया, अवतार सिंह ने पूरे मामले को सदर थाना पुलिस को सूचित किया गया और 100 नंबर पर भी सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न अपराधिक धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर लिया, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस बात की जानकारी अवतार सिंह ने प्रेसवर्ता कर दी। 

जानकारी के अनुसार हमला करने वाले चारों आरोपियों में से दो ने 2 जुलाई 2018 को पुलिस को सरेंडर कर दिया, जिनकी कुछ दिनों बाद जमानत हो गई। लेकिन अन्य दो आरोपियों को अभी तक पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया। उन्होंने कहा की सदर थाना पुलिस इस मामले में कोई कार्यवाई नहीं कर रही है। 

.वही सदर थाना प्रभारी का कहना है की इस मामले में 2 लोगो को गिरफ्तार किया जा चूका है,जबकि अन्य 2 की गिरफ़्तारी शीर्घ की जाएगी,सभी आरोप बेबुनियाद है. 

अवतार सिंह ने आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि इस मामले में नामजद दो आरोपी जमानत पर तो छूट गए और जमानत होते ही उनमें से एक आरोपी ने बीते दिवस पुन: मलकीत सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसका नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। अवतार सिंह ने कहा कि मुदई पक्ष इस मामले में न्याय की दरकार को  लेकर पुलिस अधीक्षक, आईजी हिसार रेंज व सीएम विंडों तक में गुहार लगा चुका है, मगर उन्हें न्याय नहीं मिला।

अवतार सिंह ने स्पष्ट किया कि मामले में आरोपी सतनाम सिंह का पिता बलदेव सिंह पुलिस विभाग में सब इंस्पैक्टर है, उसी के चलते इस मामले में उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। इससे पूरा परिवार न्याय के लिए दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर है। 
 

Deepak Paul