Firing in Haryana: भिवानी में बदमाशों ने दनादन चलाई गोलियां, पुरानी रंजिश के चलते प्रॉपर्टी डीलर पर की फायरिंग

punjabkesari.in Friday, Apr 11, 2025 - 03:51 PM (IST)

भिवानी (अशोक भारद्वाज) : हरियाणा में क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। बदमाश बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। ताजा मामला भिवानी से सामने आया जहां पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने प्रॉपर्टी डिलर पर गोलियां चलाई है तथा उसका साथी भी घायल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। 

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक आधा दर्जन बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। इस फायरिंग में विनोद व प्रशांत घायल बताए जा रहे हैं। विनोद प्रॉपर्टी डिलिंग का भी काम करता है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static