करनाल में ASI को बदमाशों ने मारी गोली...अस्पताल में मौत, खाकी को खुलेआम अपराधी दे रहे चुनौती

punjabkesari.in Tuesday, Jul 02, 2024 - 10:14 PM (IST)

करनालः हरियाणा में अपराध इस कदर बढ़ गया है कि अब पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं है। बड़ी खबर सीएम सिटी करनाल से आ रही है, जहां एक 2 बाइक सवार बदमाशों ने ASI को गोली मार दी। वारदात के बाद ASI को अमृतधारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। ASI की पहचान गांव कुटेल निवासी 40 वर्षीय संजीव के रुप में हुई है। वर्तमान में वह कुरुक्षेत्र में तैनात था।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि वह कुटेल ऊंचा रोड पर शाम को टहलने के लिए निकला था। शाम के करीब साढ़े 8 बज रहे थे। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए 2 अज्ञात बदमाशों ने संजीव के सिर में गोली मार दी। इसके बाद दोनों बदमाश बाइक से ही फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे संजीव जिंदा था और वह दर्द से कराह रहा था। जिसके बाद लोगों ने मामले की सूचना परिजनों एवं पुलिस को दी। मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। 

 सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल पर 2 जिंदा कारतूस मिले है। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस इलाके में नाकेबंदी कर छानबीन में जुट गई है। इसके अलावा आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी पुलिस खंगालने में जुट गई है। हालांकि एएसाआई को गोली क्यों मारी गई इसका पता नहीं चल पाया है। 

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static