सिपाही से रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, बोला- पीड़ित के ही गांव के युवक के कहने पर दी थी धमकी

1/18/2021 11:48:14 AM

सोनीपत (ब्यूरो) : वार्ड-3 से जिला पार्षद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे सैक्टर-23 निवासी दिल्ली पुलिस के सिपाही को व्हाट्सएप कॉल कर 25 लाख रुपए रंगदारी मांगने की सलाह आरोपी को सिपाही के ही गांव के एक युवक ने दी थी। उसी के कहने पर आरोपी ने सिपाही को धमकी दी थी। युवक की योजना थी कि धमकी से सिपाही डर जाएगा तो वह चुनाव लड़ने का इरादा त्याग देगा और फिर वह खुद वार्ड-3 से चुनाव लड़ेगा।

सैक्टर-23 निवासी रोबिन सिंह दिल्ली पुलिस के जवान ने शुक्रवार को मुकद्दमा दर्ज करवाया था कि व्हाट्सएप पर कॉल कर उनसे 25 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी ने देने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। वह अपना नाम फोर्ड बता रहा है और बड़ा आरोपी होने व कई बार जेल जाने का दावा कर रहा है। उसने पहले चुनाव लड़ने पर रंगदारी देने की बात की। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने बताया कि धमकी देने वाला आरोपी शनिवार रात को रंगदारी की राशि लेने सैक्टर-23 में आया था, जहां जांच अधिकारी बिजेंद्र सिंह की टीम ने उसे काबू कर लिया। उसकी पहचान मुंडलाना निवासी प्रवीण उर्फ फोर्ड के रुप में हुई है। फोर्ड ने बताया कि रंगदारी मांगने में उसके साथ गांव शामड़ी का युवक शामिल है। उसके कहने पर उसने रंगदारी मांगी है। उसका साथी भी चुनाव लड़ना चाहता है। वह नहीं जानता था कि रोबिन दिल्ली पुलिस में है। फोर्ड पर कई मामले दर्ज है। 

Manisha rana