घर में घुस कर बदमाशों ने महिला को लूटा, बच्चे पर तानी गन

11/27/2018 8:09:08 PM

यमुनानगर(सुमित): यमुनानगर जिले की शास्त्री कॉलोनी में घर में घुस कर बदमाशों ने गन प्वाइंट पर गहनों की लूटपाट को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश दो लोग थे जो बाईक पर सवार होकर आए थे। बदमाशों ने घर में घुस कर वहां मौजूद बच्चे को निशाना बना कर महिला की अंगूठी, हाथों के कंगन, गले की चैन आदि लेकर फरार हो गए।



पीड़ित ने बताया कि जब तक महिला ने सारे गहने उतार कर दे नहीं दिए, तब तक वे बच्चे को गन प्वाइंट पर लेकर उसे डराते रहे। तभी अचानक महिला का पति घर पहुंचा तो उसने शोर मचा दिया, जिसके बाद बदमाश गन लहराते हुए फरार हो गए। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच कर रही है। जांच के लिए थाना शहर पुलिस और सीआईए-2, डिटेक्टिव स्टाफ की टीम मौके पर पहुंची।

Shivam