ड्राइवर खट्टा सिंह की गवाही पर नहीं हो सका क्रॉस एग्जामिनेशन

6/2/2018 12:22:50 PM

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में बीते दिन सुनवाई हुई। इस दौरान मामले के अहम गवाह व राम रहीम का पूर्व ड्राइवर खट्टा सिंह की गवाही पर क्रॉस एग्जामिनेशन नहीं हो सका। मामले की अगली सुनवाई अब आज दोपहर बाद होगी। मामले में फाइनल बहस की प्रक्रिया पूरी होते ही इस केस में निर्णय आएगा। उल्लेखनीय है कि साध्वी यौन शोषण मामले में सुनारिया जेल में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम की इस केस के कारण मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। डेरा मुखी से जुड़े उक्त केस पर पूरे देश की निगाह है। 

Rakhi Yadav