राजकीय सम्मान के साथ हुआ सी.आर.पी.एफ. के जवान का अंतिम संस्कार

6/9/2018 11:37:49 AM

गोहाना(अरोड़ा): शिलांग में सी.आर.पी.एफ. में तैनात गांव गंगाना निवासी एक जवान की ड्यूटी से अपने कैम्प में पहुंचने के दौरान बुधवार की रात को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। जवान का शव उसके पैतृक गांव गंगाना में पहुंचने पर माहौल गमगीन हो गया। राजकीय सम्मान के साथ शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार किया गया जिसमें नायब तहसीलदार राजबीर और बरोदा थाना प्रभारी वीरभान भी पहुंचे। 

गांव गंगाना निवासी नीरज पौडिया (22) पुत्र माहबीर पौडिया वर्ष 2016 में सी.आर.पी.एफ. में भर्ती हुआ था। वह 2 बहनों का अकेला भाई था। नीरज इन दिनों मेघालय के शिलांग में तैनात था। नीरज बुधवार को अपनी ड्यूटी समाप्त कर अपने कैम्प में पहुंचा था कि अचानक से उसे रात को 1 बजकर 20 मिनट पर छाती में दर्द उठा और उसके बाद उसकी हृदय गति रुकने से निधन हो गया। 

सेना के जवान उसके पार्थिव शरीर को लेकर रवाना हुए और गुरुवार को शव दिल्ली पहुंचा। पार्थिव शरीर को शुक्रवार की सुबह पैतृक गांव गंगाना में लाया गया और सुबह के 7 बजे उसका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। जवान की मौत के बाद पूरे गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है।
 
 

 

  
 

 
 

Rakhi Yadav