दरिंदों ने पहले अपाहिज भिखारिन को छेड़ा, बाद में उसकी बच्ची से घिनौनी हरकत

8/21/2019 8:07:01 PM

पानीपत (अनिल कुमार): पानीपत में एक भिखारिन अपाहिज महिला की साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म से किया गया। यहां पहले भी दो दरिंदों ने महिला के साथ छेडख़ानी की और जब अपाहिजा की आंख लग गई तो उसकी लड़की को उठाकर रेलवे रोड के समीप ले गए। मां ने अपने पास जब बच्ची को नहीं पाया तो उसने उसको ढूंढना शुरू किया। महिला ने दरिंदों को बच्ची के साथ अनर्थ करते देखा जिस पर उसने शोर शराबा किया उसके बाद दोनों आरोपी भागने में फरार हो गए। वहीं घटन की सूचना पुलिस अधीक्षक को दी गई।

सूचना मिलते ही सिटी डीएसपी सतीश वत्स मौके पर पहुंचे और पूरी घटना का बारीकी से निरीक्षण किया। बच्ची को पानीपत के सिविल हॉस्पिटल मेडिकल के लिए ले जाया गया। जहां पर उसकी मेडिकल रिपोर्ट आना बाकी है। लोगों का कहना है कि जिस तरीके से बच्ची खून से लथपथ थी, उससे यह प्रतीत हो रहा था कि उसके साथ घोर अनहोनी हुई है।

12 घंटे के भीतर ही धर दबोचा गया दरिंदा, तीन साल की बच्ची से किया था दुष्कर्म

सिटी डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीमें गठित कर दी गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल बच्ची को सिविल हॉस्पिटल में मेडिकल के लिए भर्ती कराया गया है।

Shivam