Panipat में क्रूरता की हदें पार; 2 लोगों ने कुत्ते को डंडों से पीट-पीटकर किया अधमरा, CCTV में कैद वारदात

punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2026 - 07:40 PM (IST)

पानीपत (सचिन शर्मा) : हरियाणा के पानीपत जिले के अंतर्गत आने वाली किशनपुरा चौकी क्षेत्र में दो लोगों ने एक कुत्ते को डंडों से बेरहमी से पीट-पीटकर लहूलुहान और अधमरा कर दिया। जब एक स्थानीय युवक ने इस क्रूरता का विरोध किया, तो आरोपियों ने न सिर्फ कुत्ते को घसीटकर सब्जी मंडी में फेंक दिया, बल्कि विरोध करने वाले युवक और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने पीड़ित की लिखित शिकायत और घटना के वीडियो साक्ष्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

डंडों से पीटकर किया अधमरा, फिर घसीटकर सब्जी मंडी में फेंका

किशनपुरा पुलिस चौकी को दी गई लिखित शिकायत में कृष्णपुरा, नेहरू पब्लिक स्कूल के पास के रहने वाले राजीव ने बताया कि बुधवार, 1 जुलाई की शाम करीब 7 बजे वह अपने घर के पास मौजूद था। उसी समय उसके घर के नजदीक रहने वाले दो लोग, जिनकी पहचान मोनू अहलावत और कुलदीप के रूप में हुई, एक बुजुर्ग कुत्ते पर लाठियां बरसा रहे थे।

दोनों आरोपियों ने बेज़ुबान जानवर को इतनी बेरहमी से पीटा कि वह गंभीर रूप से घायल होकर अधमरी हालत में पहुंच गया। कुत्ते के अधमरा होने के बाद आरोपी उसे बेरहमी से घसीटते हुए राजीव के घर के बाहर फेंक गए। जब राजीव ने इस अमानवीय कृत्य का कड़ा विरोध किया, तो आरोपी उसे और प्रताड़ित करने के लिए कुत्ते को वहां से उठाकर कृष्णपुरा सब्जी मंडी में फेंक आए।

वहीं आरोपी पक्ष की महिला शीला ने बताया कि कुत्ते ने उनके दोहते और उनको बुरी तरह काट लिया था। बच्चे को बचाने के लिए कुत्ते को पीटा गया। 


 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static